अमहट उपकेंद्र का फीडर हर 10 मिनट पर ट्रिप:11 हजार उपभोक्ता परेशान, ढाई साल से कैपेसिटर बैंक खराब




बस्ती में भीषण गर्मी के बीच अमहट उपकेंद्र से जुड़े करीब 11 हजार उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगातार चरमराई हुई है, जिससे हर 10 मिनट पर फीडर ट्रिप हो रहा है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या से सबसे ज्यादा आवास विकास और जलकल फीडर से जुड़े लोग प्रभावित हैं। लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए उपकेंद्र पर लगा विद्युत कैपेसिटर बैंक लगभग ढाई साल से खराब पड़ा है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। दैनिक भास्कर की टीम ने शनिवार रात 8:30 बजे अमहट उपकेंद्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कंट्रोल रूम का फोन लगातार बजता रहा और उपभोक्ता बिजली कटौती व ट्रिपिंग की शिकायतें करते रहे। टीम के पहुंचने के समय सभी छह फीडर चालू थे, लेकिन करीब 10 मिनट बाद ही जलकल फीडर ट्रिप कर गया। इसके कुछ देर बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते सभी फीडर बंद हो गए। हालांकि, तकनीकी कर्मचारियों ने कुछ समय बाद आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन बिजली आने-जाने का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली का लोड काफी बढ़ गया है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उपकेंद्र पर स्टाफ की कमी है और उपलब्ध कर्मचारी भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दिक्कतें और बढ़ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *