अमिताभ पाण्डेय ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया:अंकित यादव प्रकरण में नेताओं के रवैये से नाराज होकर छोड़ी पार्टी




मिर्जापुर में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमिताभ पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को भटवा की पोखरी स्थित अपने आवास पर इसकी घोषणा की। उनके इस फैसले के बाद जल्द ही भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमिताभ पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने अंकित यादव प्रकरण को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जनहित का आंदोलन शुरू किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन के सख्त रवैये के दौरान समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल विरोध और हंगामे की राजनीति करना जानती है, जबकि संगठित और लोकतांत्रिक आंदोलन की समझ पार्टी में नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की जरूरत होती है, तब पार्टी के जिम्मेदार लोग पीछे हट जाते हैं। अमिताभ पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने अपने इस्तीफे की सूचना जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर दे दी है। साथ ही कहा कि वह आगे भी जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। अमिताभ पाण्डेय के इस्तीफे से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और आने वाले समय में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर इसके असर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *