अमेठी के गौरीगंज में रेलवे ट्रैक किनारे लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, ट्रेन संचालन बहाल




अमेठी के गौरीगंज स्थित लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर बनी रेलवे स्टेशन के पास काजीपट्टी गांव में रेलवे लाइन के किनारे भीषण आग लग गई। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना आज शाम करीब साढ़े सात बजे गेट नंबर 116 के पास हुई। अज्ञात कारणों से रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में आग लग गई, जिसने जल्द ही बड़ा रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आरपीएफ और रेलवे का स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा। आग बुझने और ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *