अमेठी में बिजली कटौती पर पूर्व विधायक हुए नाराज:बहू ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित आपूर्ति मांगी




अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उनकी पुत्रवधू शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने उनके निर्देश पर विद्युत वितरण खंड, अमेठी के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने अधिकारियों के सामने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को रखा और उनके तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि अमेठी क्षेत्र में दिन-रात बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है। भीषण गर्मी के बीच हो रही इस कटौती से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है। रात में बिजली न आने से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा किसान और व्यापारी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। ट्यूबवेल न चलने से खेतों की सिंचाई रुक गई है, वहीं व्यापारियों का कामकाज भी ठप हो रहा है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बिजली की अनियमितता के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रात में उमस के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। पूर्व विधायक गरिमा सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमेठी क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ताकि आम जनता को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *