अमेठी में 5 वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने जामो और मुंशीगंज में अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा




अमेठी पुलिस ने वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना जामो और मुंशीगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी हुई। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में थाना जामो पुलिस ने अभियान के तहत चार वारंटियों को पकड़ा। इनमें वाद संख्या 1676/2025 (धारा 323, 504, 325 भादवि) में वांछित लंकेश्वर यादव पुत्र शिवनरायन यादव और रामबाबू यादव पुत्र स्वर्गीय रामानन्द यादव शामिल हैं। ये दोनों ग्राम कंचन गिरि मठिया मजरे रिछौरा के निवासी हैं। जामो पुलिस ने वारंटी रामकृपाल सिंह पुत्र रामलखन और अशोक सिंह पुत्र राजनरायन को भी गिरफ्तार किया। ये दोनों ग्राम पर्वतपुर के निवासी हैं। थाना जामो पुलिस सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं, थाना मुंशीगंज पुलिस ने भी एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वांछित अभिषेक सिंह पुत्र राम सिंह निवासी हरिहरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक जामो विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज शिवाकान्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक चन्द्रभान राय, उपनिरीक्षक दलजीत सिंह, उपनिरीक्षक जगदेवन राजवंशी, कांस्टेबल नवनीत कुमार यादव और कांस्टेबल शिवराज सिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि वांछितों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *