![]()
अम्बेडकरनगर पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.327 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान गोरखपुर और आजमगढ़ के निवासियों के रूप में हुई है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेज वीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम 23 मई, 2026 को बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दोनों व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पुल के पास एक सफेद अर्टिगा कार (UP 32 NZ 4675) में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कार सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गोरखपुर के बुढहट थाना क्षेत्र निवासी राकेश यादव और आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब के रूप में हुई। उनकी तलाशी लेने पर 39 बंडलों में कुल 42.327 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजे के साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार (UP 32 NZ 4675), दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में थाना जलालपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अम्बेडकरनगर में 42 किलो अवैध गांजा बरामद:दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रुपए बताई जा रही कीमत
















Leave a Reply