![]()
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मांझा बहरटा में बालू खनन पट्टे पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सत्यनाम यादव के नाम आवंटित खनन पट्टे पर नियमों को ताक पर रखकर एनआर गाड़ियों से निर्धारित मानक से अधिक बालू खनन, भंडारण और बिक्री कराया जा रहा है। लेकिन खनन विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं विभाग के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। आरोप है पट्टाधारक द्वारा दो भंडारण अनुज्ञा (स्टोरेज लाइसेंस) भी लिए गए हैं, जबकि यूपी माइनर मिनरल कंसेशन रूल (UPMMCR) के तहत स्वयं पट्टाधारक भंडारण लाइसेंस लेने का पात्र नहीं होता। खनन और भंडारण का 13 फरवरी को तीन हेक्टेयर खनन के लिए खनन विभाग की ओर से अनुमति मिली थी, आरोप है कि तय भूमि से अधिक का खनन अभी तक कराया जा चुका है। इसके अलावा 40 घन मीटर का डंप करने की अनुमति है, लेकिन मौजूदा समय में इससे अधिक का डंप किया गया है। आरोप कर्ता के मुताबिक डंप के दौरान निर्धारित नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन कार्य का संचालन रवी गौतम द्वारा कराया जा रहा है। जो विभागीय मिलीभगत से अवैध खनन और ओवरलोडिंग कराने का कार्य कर रहे है। रवी गौतम ने बताया कि खनन की जो भी शर्तें है, उसका पालन किया जा रहा है। जो आरोप लगाया गया है वह सभी निराधार है। इस मामले में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। खनन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में जांच की जाएगी, अभी कुछ कह नहीं सकते है।
Source link
अयोध्या में अवैध खनन का आरोप:मानक से ज्यादा बालू खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत














Leave a Reply