![]()
अयोध्या जिले में बूथ संख्या 222 में वोट काटे जाने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। सपा नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सपा पर भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और अब केवल नकारात्मक राजनीति
कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और अब केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ संख्या 222 में पहले जनौरा ग्रामसभा के पांच पुरवा शामिल थे। इनमें राजाबोध का पुरवा, पतियारिया, शंकर का पुरवा, भुजवा की बाग और बल्दी पांडे का पुरवा शामिल हैं। इन क्षेत्रों के मतदाता अवध विश्वविद्यालय स्थित बूथ पर मतदान करते थे। ऐसे मतदाताओं को शिफ्टेड वोटर श्रेणी में शामिल किया गया
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के दौरान इन पुरवों के लोगों को मुआवजा देकर अन्य स्थानों पर बसाया गया। इसके बाद सभी परिवार अपने नए निवास स्थानों पर मतदाता के रूप में दर्ज हुए। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाताओं को शिफ्टेड वोटर श्रेणी में शामिल कर उनके वोट नए बूथों पर स्थानांतरित किए गए। सपा नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि सपा नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता जागरूक है और विपक्ष के बहकावे में आने वाली नहीं है।
Source link
अयोध्या में एसआईआर पर सियासत तेज, भाजपा ने किया पलटवार:कमलेश श्रीवास्तव बोले -सपा कर रही गुमराह, एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी















Leave a Reply