अर्धनग्न हालात में मिला युवक का शव:मैहर में कटनी रोड पर बारात घर के सामने पड़ा था, पहचान नहीं हो पाई




मैहर जिले में सोमवार शाम कटनी रोड पर एक बारात घर के पास एक युवक की लाश मिली। मातेश्वरी ट्रेडर्स के सामने शव पड़ा देख दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शव अर्धनग्न हालत में मिला है। मृतक के हाथ में पीले रंग का धागा और गले में सफेद धागा बंधा हुआ है, साथ ही उसने मेहंदी रंग का फुल लोवर पहना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। मौत किन वजहों से हुई है, इसका पता लगाने की कोशिश भी जारी है। पुलिस की अपील मैहर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर हुलिए या कपड़ों के आधार पर कोई इस युवक को पहचानता है, तो तुरंत कोतवाली थाना मैहर में जानकारी दें। पहचान होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *