![]()
अलीगढ़ में सोमबार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे दोपहर के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में लू का खतरा तेजी से बढ़ने वाला है। इसलिए मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गर्मी के अहसास को और बढ़ा सकती हैं। सोमवार को आर्द्रता 27% रहने की संभावना है। सुबह के समय ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। 19 से 23 मई तक ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 18 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी था, लेकिन 19 मई से गर्मी का असर बहुत रहेगा। 19 मई से लेकर 23 मई तक के लिए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से बेहद गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी, जिससे तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25 मई से नौतपा शुरू इसके ठीक बाद 25 मई से 2 जून तक नौतपा की शुरुआत हो रही है। मान्यता है कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही भीषण गर्मी पड़ती है। यह भी मान्यता है कि नौतपा जितना तपता है, मानसून उतना ही मेहरबान होता है। हीट वेव में ऐसे करें बचाव भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में डायबिटीज के मरीजों में अचानक शुगर लो होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टर मोहम्मद शाकिर ने बताया कि खाली पेट दवा न लें। इसके अलावा आम लोग भी दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी के अलावा नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या ओआरएस का घोल लें। ज्यादा मीठे या कैफीन वाले ड्रिंक्स से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े ही पहनें। बाहर निकलते समय सिर को ढकने के लिए गमछा, टोपी या छाते का प्रयोग करें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय सनग्लासेस जरूर लगाएं। तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फल खाएं। बासी और तले-भुने भोजन से पूरी तरह दूरी बना लें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का इस मौसम में विशेष ख्याल रखें।
Source link
अलीगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट:19 मई से हालात और गंभीर होने का अनुमान, आज 42°C पारा पहुंचने का अनुमान















Leave a Reply