अवैध खनिज परिवहन पर 4 वाहनों को जब्त किया



बालोद | जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को गुंडरदेही विकासखंड क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 4 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें रेत से भरी हाईवा वाहन सीजी 17 केएन 2793, सीजी 07 बीएन 7715, सीजी 08 एके 4335 तथा 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। सभी वाहनों को थाना आरक्षी केंद्र गुंडरदेही की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *