![]()
कटनी के बरही इलाके में अवैध रेत परिवार पर बरही पुलिस ने शनिवार और रविवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने रेत से लदी 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं। बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि उन्हें काफी समय से अवैध रेत के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिरों को काम पर लगाया गया। रविवार को जब खबर मिली कि चपना नदी घाट से रेत ले जाई जा रही है, तो बरही, कैमोर और विजयराघवगढ़ की पुलिस ने मिलकर वहां दबिश दी। चपना और जगुआ घाट से जब्त हुई गाड़ियां पुलिस ने चपना नदी घाट के पास घेराबंदी कर 3 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। इनमें दो सोनालिका और एक महिंद्रा ट्रैक्टर शामिल है। वहीं, जगुआ नदी घाट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 4 और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़ा। इनमें तीन पॉवरट्रेक और एक फार्मा कंपनी का ट्रैक्टर है। चपना से पकड़ी गई गाड़ियों को बरही थाने और जगुआ से पकड़ी गई गाड़ियों को खितौली चौकी में खड़ा किया गया है। अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने साफ कहा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर शासन के कड़े निर्देश हैं। क्षेत्र में इस तरह का कोई भी गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए वाहन मालिकों और ड्राइवरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी ऐसी छापेमारी जारी रखने की बात कही है।
Source link
अवैध रेत से लदी 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी:कटनी में पुलिस ने चपना और जगुआ नदी घाट पर कार्रवाई की














Leave a Reply