![]()
अशोकनगर में कल (रविवार) बिजली कटौती होगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, 33/11 केवी अशोकनगर शहर उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते उपकेंद्र से निकलने वाले विभिन्न 11 केवी फीडरों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा, जिससे शहर के कई इलाके प्रभावित होंगे। विदिशा रोड फीडर से विदिशा रोड, परासर मोहल्ला, लंबरदार मोहल्ला, गणेश कॉलोनी, अंबेडकर मोहल्ला, डॉ. कयाल नर्सिंग होम, खालसा कॉलोनी, शिवपुरी स्कूल, चुंगी नाका और सेन चौराहा प्रभावित रहेंगे। मैन बाजार फीडर के अंतर्गत आजाद मोहल्ला, गांधी पार्क, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, इंदिरा पार्क और सुराना चौराहा में बिजली नहीं रहेगी। कलेक्ट्रेट फीडर से इमाम चौकी, ऊर्जा कॉलोनी, बसंत बिहार कॉलोनी, एलकेटी अस्पताल और पुलिस कंट्रोल रूम प्रभावित होंगे। ईसागढ़ रोड फीडर से तायडे कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, राजमाता चौराहा, ईसागढ़ रोड और गुना रोड पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, कोर्ट फीडर से जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, कोर्ट परिसर और कलेक्टर आवास में बिजली नहीं आएगी। कंपनी ने बताया कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी ने खेद व्यक्त किया है।
Source link
अशोकनगर में कल दो घंटे बिजली कटौती:कई मोहल्लों, अस्पताल और कलेक्ट्रेट क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी















Leave a Reply