![]()
आगरा में बाइक सवार बदमाश बेखौफ हैं। न्यू आगरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने फल खरीद रही महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इसके बाद बदमाश आराम से वहां से भाग निकले। पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना न्यू आगरा के इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर रात में न्यू आगरा के पास हाईवे की सर्विस रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने आई थीं। थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से चेन तोड़ ली और भाग गए।
वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर शिकायत की है। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। भीड़ के बाद भी भाग निकले थाना न्यू आगरा के आसपास कई रेस्टोरेंट और खाने के सामान की ठेलें लगती हैं। इसके साथ ही थोड़ी दूर पर सब्जी और फलों की ठेल खड़ी होती हैं। यहां पर अक्सर भीड़ रहती है। ऐसे में बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल रहे। थाने के बराबर में अराजक तत्व
न्यू आगरा थाने के बराबर और पास में रेस्टोरेंट हैं। यहां पर देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आए दिन झगडे़ भी होते हैं, लेकिन पुलिस फिर भी यहां पर पुलिस की सख्ती नहीं बरती जाती।
Source link














Leave a Reply