आगरा में बहू के बाथरूम में लगाया कैमरा,फिर किया ब्लैकमेल:शादी के बाद 21 लाख की डिमांड, पति की नपुंसकता की दवा पकड़ी तो घर से निकाला




आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की दरिंदगी का मामला सामने आया है। 1 करोड़ रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और हीरे की अंगूठियां लेकर शादी करने के बाद भी ससुरालियों ने बहू को जमकर प्रताड़ित किया। बेडरूम-बाथरूम में सीक्रेट कैमरे लगाकर ब्लैकमेल किया गया। बर्बर मारपीट के चलते ढाई महीने की गर्भवती बहू का गर्भपात हो गया। शादी के बाद ही शुरू हुई 21 लाख की डिमांड
पीड़िता की मां के मुताबिक बेटी की शादी 26 नवंबर 2025 को हुई थी। विदाई के साथ ही सास और ससुर ने 21 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर सास और ननद ने पीटा। सारे गहने और नकदी छीन ली। हनीमून के लिए 10 लाख रुपये अलग से वसूले। वहां भी पति ने नशे में मारपीट की। पार्टी में दी गालियां, फोन में मिली साजिश
31 दिसंबर 2025 को फतेहाबाद रोड स्थित मैशन क्लब में पार्टी के दौरान पति ने मां-बहन की गालियां दीं और पीटा। उसी रात नशे में फोन खुला रह गया। व्हाट्सएप चैट से पता चला कि पति, सास और ननद मिलकर पीड़िता के खिलाफ साजिश रच रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की प्लानिंग थी। भाई-बहन को अश्लील हरकत करते पकड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। बाथरूम में कैमरे, ड्रग्स-नपुंसकता की दवा पकड़ी
4 फरवरी को सुलह के बाद ससुराल वाले वापस ले गए। ननद को ये रास नहीं आया। उसने हैदराबाद से आकर भाई के साथ मिलकर बेडरूम और बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डर लगा दिए। बाथरूम की रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल करने लगे। साइलेंट टॉर्चर से पीड़िता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान उसने पति की नपुंसकता की दवाइयां और भाई-बहन को ड्रग्स लेते पकड़ लिया। मारपीट से ब्लीडिंग, अस्पताल में गर्भपात
15 फरवरी 2026 को सास-ससुर और पति ने फिर पीटा। ब्लीडिंग शुरू होने पर रात 12:30 बजे पीड़िता ने मायके फोन किया। परिजन रात 2 बजे उसे ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान ढाई महीने का गर्भ गिर गया। चाचा ससुर ने मांगे फिर 1 करोड़, घर-फ्लैट निकला फर्जी
रिश्ता कराने वाले चाचा ने मामला सुलझाने के नाम पर फिर 1 करोड़ रुपये मांगे। जांच में पता चला शमशाबाद रोड का आलीशान घर नानी के नाम है। हैदराबाद में फ्लैट होने का दावा भी झूठा निकला। पति की सैलरी स्लिप और कागजात फर्जी थे। वह हैदराबाद में बहन और दो अन्य लड़कियों के साथ रहता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *