![]()
शाजापुर के काछीवाड़ा इलाके में सोमवार रात एक घर में भयंकर आग लग गई थी। इस हादसे में लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। मंगलवार रात विधायक अरुण भीमावद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की टीम को बुलाकर तुरंत नुकसान का जायजा लेने को कहा। एसडीएम और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जले हुए सामान की लिस्ट बनाई और पंचनामा तैयार किया। घरेलू सामान जलकर खाक वार्ड नंबर 14 की रहने वाली बसंती कुशवाह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती हैं। सोमवार शाम को वह मंदिर गई थीं, लेकिन जब रात 8 बजे घर लौटीं, तो उनके मकान से आग की लपटें निकल रही थीं। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इस हादसे में घर का फ्रिज, कूलर, टीवी, सोफा, अनाज और कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। दो दिन में मिलेगा घर का सामान विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने अपनी तरफ से वादा किया है कि दो दिनों के भीतर परिवार को घर की जरूरत का पूरा सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Source link
आग से घर जला, विधायक ने परिवार से मुलाकात की:बोले- दो दिनों में जरूरत का पूरा सामान दूंगा, मुआवजा भी जल्द मिलेगा















Leave a Reply