![]()
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की पहचान आरिफ उर्फ फुंसी के रूप में हुई है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जबकि उसका एक साथ ही मौके से फरार हो गया है। फरार बदमाश की पहचान आजाद के रूप में हुई है घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
इस बारे में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देता था। 12 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुश महरा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं को पड़कर रात में सुनसान और निर्जन स्थान पर ले जाकर उनका वध कर मांस की बिक्री करता था। बाद के बाद पशुओं के अवशेष को नदी नालों अथवा सिवान में फेंक देते थे। या जमीन में गाड़ देते थे। जिससे अपराध का खुलासा ना हो सके। पुलिस की निगरानी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना स्थान बदलते रहते थे। आरोपी पर सात गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Source link
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ गोकशी करने वाला गिरफ्तार:12 मई को खेतों से बरामद हुए थे आधा दर्जन से अधिक गोवंश के अवशेष, तलाश में जुटी थी पुलिस















Leave a Reply