आजमगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा प्रशासन:डीएम बोले ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना मकसद




आजमगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फास्ट फूड के ठेलो का वितरण कराया। इसके तहत अनुदान के माध्यम से 250 पिंक प्रेरणा कैंटीन उपलब्ध कराई गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतीकात्मक स्वरूप 5 फास्ट फूड ठेलो का डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ परीक्षित खटाना ने महिलाओं के बीच वितरित किया। इस अभियान का मुख्य मकसद अधिक से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। जिससे वह अपनी अजीब का बेहतर ढंग से कमा सके। महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है मकसद
डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार मिले। इसके साथ ही स्वावलंबी बने। इसी अभियान को ध्यान में रखते हुए लगातार शासन और जिला प्रशासन की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं। इसीपुर मुख्यमंत्री युवा कल्याण योजना में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है। ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं दीदियों के स्वावलंबन ज्यादा से ज्यादा सहभागिता कराई जा रही है। जिससे लखपति दीदी बने। डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि बड़ी संख्या में महिलाएं जो स्वरोजगार करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रही हैं। ऐसे में जिले के सभी 22 ब्लॉकों में जहां समझे वहां पर अपने इन ठेलो को लगाकर अपनी आजीविका को चलाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी बहने जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *