इंदौर में क्षतिग्रस्त रोड का डामरीकरण शुरू:MIC मेंबर ने खुद देखी स्थिति, मेट्रो कॉरिडोर बनने के कारण खराब हुई थी रोड




पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा सुखलिया से चंद्रगुप्त चौराहा एमआर-10 तक मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के कारण खराब हुई सड़क का डामरीकरण शुरू कर दिया गया है। सोमवार को एमआईसी सदस्य एवं जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। राजेंद्र राठौर ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मेट्रो निर्माण से सड़क हुई थी खराब मेट्रो कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम ने यातायात व्यवस्था सुचारु करने और लोगों की सुविधा के लिए सड़क के नवीनीकरण और संधारण का काम तेज कर दिया है। डिवाइडर और मीडियन अंतिम चरण में अधिकारियों ने बताया कि सड़क के सेंट्रल डिवाइडर और मीडियन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां आकर्षक पौधारोपण किया जा रहा है। सड़क पर आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इससे मार्ग की रोशनी और सौंदर्य दोनों बेहतर होंगे। आदर्श सड़क के रूप में होगा विकास राजेंद्र राठौर ने बताया कि आने वाले समय में इस मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ सौंदर्यीकरण के सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *