इंदौर में नर्मदा कंट्रोल रूम पहुंचे निगम कमिश्नर:पानी की सप्लाई चेक की, अधिकारियों से मॉनिटरिंग करने को कहा




इंदौर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो लोग टैंकरों पर ही निर्भर है। ऐसे में वे यहीं उम्मीद लगाए हैं कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि इस समस्या का जल्द समाधान करें। पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल बुधवार को बिजलपुर नर्मदा कंट्रोल रूम पहुंचे और यहां पर सप्लाई की स्थिति चेक की। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल बुधवार को शहर में पानी की सप्लाई को लेकर बीजलपुर नर्मदा कंट्रोल रूम पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान उनके साथ कार्यपालन यंत्री और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निगम कमिश्नर ने कंट्रोल रूप से ही फोन पर पानी की सप्लाई से संबंधित सभी सहायक यंत्री से नर्मदा पानी की टंकी भरने, पानी की सप्लाई, टैंकर से सप्लाई के बारे में जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी की सप्लाई की व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। निगम कमिश्नर ने हाइड्रेंट से टैंकर भरने के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए हैं। 695 टैंकरों से निगम बांट रहा निशुल्क पानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बताया कि वर्तमान में भूजल स्तर घटने के कारण शहर के आधे से ज्यादा बोरिंग सूख गए हैं या उनमें पानी कम आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम द्वारा नर्मदा टंकियों से पानी सप्लाई करने के साथ-साथ निजी अनुबंधित 616 (किराए पर लिए गए) और नगर निगम के 79 टैंकरों से विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क पानी सप्लाई किया जा रहा है। इन टैंकरों पर निशुल्क जल वितरण के स्टीकर भी लगाए गए हैं। पैसे मांगने पर करें शिकायत, निगम ने जारी किए नंबर यदि कोई ड्राइवर, क्लीनर या अन्य व्यक्ति रुपए मांगता है या इन टैंकरों से कोई पानी बेचता अथवा खरीदता है, तो लोग इसकी शिकायत 9244998811, नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 8889855520 या निगम के 311 एप पर कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *