इंदौर में युवक की गोली मारकर हत्या:लसूडिया में बदमाशों ने चार गोलियां मारी; मौके पर हुई मौत




इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार रात को बदमाशों ने एक युवक को चार गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुलाब बाग कॉलोनी की है। यहां अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर, निवासी अग्रवाल कॉलोनी, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने गोलीकांड को अंजाम दिया था। संभवतः उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने गुरुवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *