इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत:पुलिस जुटी जांच में, दोस्तों से मिलने का बोलकर निकला था




इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वह घर पर दोस्तों से मिलने जाने का बोलकर निकला था। इधर, घटना को लेकर परिजन ने भी शंका जाहिर की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक सुविधि नगर निवासी रोहित (32) पिता लालराम बरबेले की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोहित कल रात को पत्नी को बोलकर गया था वह होटल शुभ पैलेस में अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। जिसके बाद वह चला गया था। रात में पत्नी निकिता को फोन आया कि रोहित की हालत गंभीर है उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए है। घटना की जानकारी एरोड्रम पुलिस को भी मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को उसका पीएम करवाया। इधर, घटना को लेकर परिजन ने शंका जाहिर की है, उनका आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है, क्योंकि उसके शरीर पर चोंट के निशान है। इधर, घटना के बाद से उसके दोस्त भी गायब है। मामले में एरोड्रम टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है। मामले की जांच जारी है। पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले में एडिशनल डीसीपी प्रियंका डूडवे ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक घर पर अपने दोस्तों से मिलने जाने का बोलकर गया था, जिसके बाद उसे एमवाय में भर्ती किया गया, वहां से उसकी पत्नी को जानकारी दी, कि उसके पति की मौत हो गई है। इस आधार पर पत्नी ने थाने पर शिकायत की है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति दोस्तों से मिलने का बोलकर निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इधर, ये बात सामने आ रही है कि वह जिन युवकों से मिलने गया था वे उज्जैन के है। घटना के बाद से गायब है। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक कार मिली है, जिसकी भी जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *