![]()
इंदौर में राजेन्द्र नगर पुलिस ने तीन दिन पहले ममता नगर के पास एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई टीआई यशवंत बडोले की टीम ने की थी। आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई। पुलिस ने अक्षय शर्मा को ममता नगर के पास से पिस्टल के साथ पकड़ा था। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अक्षय शर्मा ने बताया कि पिस्टल उसे चेतन नाथ निवासी अहीरखेडी ने बेची थी। दो माह में एक दर्जन लोगों को हथियार बिक्री का आरोप अक्षय के बयान के अनुसार चेतन नाथ पिछले दो महीनों में इलाके में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को पिस्टल बेच चुका है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने चेतन नाथ के ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार मिला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार चेतन नाथ पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे अतुल बंसल हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। सीमा नाथ के अवैध कारोबार से जुड़ाव के आरोप जानकारी के मुताबिक चेतन नाथ द्वारकापुरी की ड्रग माफिया सीमा नाथ का भाई है। उस पर इलाके में अवैध कारोबार से जुड़े होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग गतिविधियों में भी शामिल बताया जा रहा है। द्वारकापुरी में गैंगवार की घटनाओं के बीच हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।
Source link
इंदौर में युवक ने 12से ज्यादा लोगों को दिए हथियार:पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा, तीन दिन पहले खुद पिस्टल के साथ पकड़ाया















Leave a Reply