इंदौर में युवक पर चाकू से हमला, VIDEO:घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, सीने-पीठ और जांघ में लगा चाकू




इंदौर में युवक पर चाकू से हमला करने का वीडियो सामने आया। इसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। आरोपी एक के बाद एक युवक पर कई वार करता दिख रहा है। हमले में युवक को चाकू के चार वार लगे हैं। घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है। इधर, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ये घटना रविवार रात को एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर की है। एमआईजी टीआई सीबी सिंह ने बताया कि यहां पर रहने वाले अमित बौरासी ने यादव परिवार के घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। यहां पर गौतम यादव जो कुलकर्णी भट्टा का रहने वाला है, वह अपनी मां से झगड़ा कर देव नगर में अपने चाचा के घर रहने आ गया था। जब अमित ने यादव परिवार के घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी तो गौतम ने उसे मना किया। इस बात पर उनका विवाद हो गया। बढ़ गया विवाद, ताबड़तोड़ मार दिए चाकू टीआई सीबी सिंह ने बताया कि उनके बीच में विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद आरोपी गौतम घर से चाकू लाया और अमित पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई वार कर दिए। घटना में अमित को चाकू के चार वार लगे। दो वार जांघ पर, एक सीने के पास और एक पीठ पर लगा है। घटना के बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में टीआई का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पर दो से तीन आपराधिक मामले में दर्ज है। तस्वीरों में देखिए घटना –



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *