![]()
इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक स्ट्रीट डॉग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस ने प्रमिता गुप्ता की शिकायत पर गिरनार कॉलोनी निवासी राजेंद्र भारती और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रमिता ने बताया कि वह व्यवसाय करती हैं और उनके घर के सामने एक काले रंग का स्ट्रीट डॉग अक्सर घूमता रहता था। दो बार किया था हमला शिकायत के अनुसार, 7 अप्रैल को वह घर के बाहर खड़ी थीं, तभी राजेंद्र भारती डंडा लेकर आया और डॉग को पीटने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। घायल डॉग का बाद में निजी अस्पताल में इलाज कराया गया और उसके पैर पर पट्टी बांधकर छोड़ दिया गया। प्रमिता का आरोप है कि 19 अप्रैल को आरोपी पिता-पुत्र ने फिर उसी डॉग पर डंडों से हमला किया। मामले की शिकायत लेकर वह थाने पहुंचीं, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने पीपुल्स फॉर एनिमल की अध्यक्ष प्रियांशु जैन के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
इंदौर में स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीटा:पिता पुत्र पर एफआईआर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना















Leave a Reply