![]()
खंडवा प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान आज शनिवार को इंदौर रोड़ पर दबिश दी गई। आरटीओ कार्यालय और आसपास क्षेत्र में 16 टीनशेड की दुकानों को हटाया गया। सुबह से जेसीबी मशीन लेकर पहुंची महिला तहसीलदार ने अमले के साथ शाम तक कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रशासन को कब्जेधारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। बता दें कि, आरटीओ कार्यालय और आसपास मेन हाईवे पर बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पसरा था। एक-एक करके कई लोगों ने टीनशैड में होटल और दुकानें बना ली थी। छैगांवमाखन तहसीलदार ने दो महीने पहले ही सभी अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए थे। कार्रवाई से एक सप्ताह पहले भी बेदखली के आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई गई थी। इसी बीच शनिवार को जेसीबी मशीन के जरिए सभी के अतिक्रमण हटाए गए। उत्पात मचाने पर युवक को जेल भेजा छैगांवमाखन तहसीलदार शीतल रणधा के मुताबिक, पूरी कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेता दिया गया था कि उन्हें पहले भी कई बार मौके दिए जा चुके थे। लेकिन किसी ने भी स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार दीपू यादव ने उत्पात मचाया। अमले के साथ बदसलूकी की। जिसे पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर शांतिभंग के मामले में जेल भेजा गया हैं। इधर, मार्ट व्यापारी ने प्रशासन पर लगाए आरोप एक दिन पहले शुक्रवार को प्रशासन ने शहर के बड़ाबम चौराहा स्थित वैशाली जी मार्ट के बाहर निर्मित क्षेत्र को अतिक्रमण बताकर जेसीबी मशीन से हटाया था। शनिवार को कारोबारी कारोबारी सीताराम ने वीडियो जारी कर पूरे सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि हर जगह रिश्वतखोरी चल रही हैं। रजिस्ट्री कराने से लेकर नामांतरण और बिल्डिंग परमिशन तक रिश्वतखोरी का खुला खेल चल रहा हैं। हमने परमिशन लेकर नियमानुसार निर्माण कराया। जिससे किसी को कोई तकलीफ तक नहीं थी। बावजूद मार्ट के बाहर का हिस्सा तोड़ा गया। शहर के बड़े कारोबारियों को संरक्षण दिया जाता है। वहीं कोई मध्यम व्यापारी यदि संघर्ष करके कारोबार करें तो उसे परेशान किया जाता हैं। पूरा सिस्टम इसमें लग जाता हैं। हमारे द्वारा कैसे लोन लेकर कारोबार किया जा रहा है, 100 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वहीं प्रशासन हैं कि जबरन कार्रवाई कर रहा हैं। अफसर और जनप्रतिनिधियों को शहर के विकास के बारे में सोचना चाहिए, ना कि विनाश की दिशा में काम करना चाहिए।
Source link
इंदौर रोड़ पर आरटीओ के सामने 16 अतिक्रमण हटाए:तहसीलदार ने टीनशेड़, दुकानें तुड़वाई; उत्पात मचाने पर युवक को जेल भेजा













Leave a Reply