इटावा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, आगामी गतिविधियों पर चर्चा




इटावा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर बैठक का आयोजन साईं उत्सव गार्डन में किया गया। बैठक की देखरेख वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक पटेल कैलाश उमराव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय नारायण कटियार ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार वर्मा ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी वर्षों की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. श्रीकांत वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना संबोधन दिया। इसके बाद कार्यवाहक महासचिव इं. राजेश कुमार वर्मा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका ऑडिट भी कराया गया। वहीं इं. अजय वर्मा ने आगामी तीन वर्षों में इटावा इकाई द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। 4 तस्वीरें देखिए… सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी कार्यकारिणी के पुनर्गठन के दौरान श्रीनिवास वर्मा ने अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। डॉ. श्रीकांत वर्मा ने इं. राजेश कुमार वर्मा को महासचिव और अंकित वर्मा ने मुन्ना लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद पर्यवेक्षक ने तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवीन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गई। इटावा इकाई के कार्यों की हुई सराहना पर्यवेक्षक पटेल कैलाश उमराव ने अपने संबोधन में इटावा कार्यकारिणी की कार्यशैली और पारदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महासभा के संविधान के अनुसार कार्य करना और व्यवस्थित लेखा-जोखा रखना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से अन्य इकाइयों को भी सीख लेनी चाहिए। इस दौरान जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक की गतिविधियों पर आधारित ई-पत्रिका का भी विमोचन किया गया, जिसे इं. अजय वर्मा ने तैयार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *