![]()
इटावा में तेज गर्मी और तपती धूप के बीच पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेज के चल रहे वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 11 ट्रकों को सीज किया गया, जबकि 53 वाहनों के ई-चालान किए गए। अभियान में करीब 3 लाख 90 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन की टीम ने थाना इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ और पिलखर इलाके में कई घंटों तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भीषण गर्मी के बावजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े होकर एक-एक वाहन की जांच की। इस दौरान बिना वैध परमिट, ओवरलोडिंग और फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली, फ्रेंड्स कॉलोनी और इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्व विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। आमजन से सहयोग की अपील इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज और परमिट के वाहन संचालन न करें। साथ ही यदि कहीं अवैध खनन या अवैध परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Source link
इटावा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:पुलिस-प्रशासन ने 11 ट्रक सीज किए, 53 वाहनों का चालान
















Leave a Reply