इटावा में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा:अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई, 3 महिलाएं और 2 युवक हिरासत में




इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लिए। मौके से संचालक समेत तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। जांच के दौरान स्पा सेंटर के दस्तावेजों और वहां मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने मौके से कई रिकॉर्ड और अन्य सामग्री जब्त की है। लाइसेंस और सत्यापन में मिलीं खामियां सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि स्पा सेंटर के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं पाया गया और स्टाफ का सत्यापन भी अधूरा मिला। पुलिस ने फिलहाल सेंटर को बंद करा दिया है और वहां से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिले के अन्य स्पा सेंटरों की भी होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी सभी स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *