इटावा में 24 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार:25 हजार का इनामी बदमाश सुखबीर नेता भी दबोचा गया, पैर में गोली लगने से घायल




इटावा में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों के दौरान तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। थाना बढ़पुरा, फ्रेंड्स कॉलोनी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इन मुठभेड़ों के बाद पुलिस ने आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है। इनामी बदमाश सुखबीर उर्फ नेता गिरफ्तार रविवार शाम करीब सात बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुखबीर उर्फ नेता पुत्र बाबूराम लोधी निवासी नगला बाबा थाना वैदपुरा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ इटावा, औरैया और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसके अलावा थाना बढ़पुरा और फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में भी अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों के पैर में भी गोली लगी है और उनका उपचार कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में कराया गया उपचार जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस एक घायल आरोपी को अस्पताल लेकर आई थी, जिसके पैर में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उसका उपचार कर पैर से गोली निकाल दी। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *