![]()
बालाघाट की कोतवाली पुलिस में सोमवार शाम आई-विशेषज्ञ डॉ. उन्नति पिछोड़े के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजन का गंभीर आरोप है कि डॉक्टर के इलाज की वजह से उनकी 15 वर्षीय बेटी की आंख खराब हो गई है। शिकायतकर्ता रुखसार खान ने बताया कि वे अपनी बेटी हुस्नाअंजुम को सिर दर्द और चश्मा बनवाने की सलाह के लिए 9 मई को डॉ. पिछोड़े के निजी क्लीनिक ले गए थे। डॉक्टर ने जांच के बाद दो आई-ड्रॉप, एक ट्यूब और कुछ दवाइयां दीं। परिजन का कहना है कि दवा डालने के बाद से ही बच्ची की आंखों में भारी सूजन आ गई, जलन होने लगी और पस बनने लगा। बच्ची दर्द की वजह से रात भर सो नहीं पाई। डॉक्टर के जवाब से परिजन नाराज मां रुखसार खान ने बताया कि जब उन्होंने फोन पर डॉ. पिछोड़े को इस समस्या के बारे में बताया, तो डॉक्टर ने यह मानने से इनकार कर दिया कि यह उनकी दवाओं के असर से हुआ है। इस जवाब से असंतुष्ट होकर परिजन ने अब वहां इलाज न कराने का फैसला लिया है और वे बेटी को इलाज के लिए नागपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। डॉक्टर ने दी सफाई इस मामले में डॉ. उन्नति पिछोड़े ने फोन पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर दवाओं से कोई दिक्कत होनी होती, तो वह पहले दिन ही सामने आ जाती। उन्होंने संभावना जताई कि आंखों में तकलीफ का कोई और कारण भी हो सकता है। डॉक्टर ने कहा कि अगर परिजन मरीज को दोबारा उनके पास लाते हैं, तो वे एक बार फिर उसका उपचार करने को तैयार हैं। पुलिस कर रही है जांच परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
इलाज से बेटी की आंख खराब होने का आरोप:परिजन ने डॉ. उन्नति पिछोड़े के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की















Leave a Reply