![]()
दमोह कोतवाली थाना परिसर में शनिवार शाम आगामी ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में सीएसपी एचआर पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित प्रशासनिक अधिकारी और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान ईदगाह मस्जिद और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की मांग उठाई गई। सीएसपी एचआर पांडे ने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे लोकशांति भंग हो। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, ईदगाह मस्जिद के पास पानी के टैंकर, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई की मांग प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों को समय रहते पूरा किया जाएगा। बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर का भ्रमण किया। उन्होंने ईदगाह मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई है और उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां जिस प्रकार की व्यवस्था की जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में कपिल सोनी, आजम खान, शहजाद खान, अहमद डायमंड सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
Source link
ईद पर्व पर शांति समिति की बैठक:सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था पर हुई चर्चा
















Leave a Reply