ई-रिक्शा से घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार:पीएम की ईंधन बचाओ अपील पर छोड़ी सरकारी गाड़ी; बिना सुरक्षा और तामझाम के दिखे




केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शनिवार शाम टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से अपने निवास तक ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे। छतरपुर दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सरकारी वाहन के बजाय सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुना। महामना एक्सप्रेस से उतरकर लिया ई-रिक्शा डॉ. कुमार शाम 6:30 बजे खजुराहो-भोपाल महामना ट्रेन से टीकमगढ़ स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने सिविल लाइन रोड स्थित अपने बंगले तक जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। मंत्री ने यात्रा पूरी होने के बाद रिक्शा चालक को स्वयं किराया भी चुकाया। ईंधन बचाने और सादगी का संदेश दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ईंधन संकट के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों से काफिले कम करने और ईंधन बचाने का आग्रह किया था। इसी अपील के प्रभाव में डॉ. कुमार ने यह कदम उठाया। इससे पहले उन्होंने नौगांव से छतरपुर तक यात्री बस में भी सफर कर चुके हैं। बिना सुरक्षा और तामझाम के दिखे मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अक्सर अपनी सादगी के लिए चर्चा में रहते हैं। वे पहले भी बिना सुरक्षा गार्ड के सब्जी मंडी में खरीदारी करते और दिव्यांगों वाली साइकिल चलाते देखे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक साधनों का उपयोग कर देश में ईंधन की बचत करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *