![]()
उज्जैन में रविवार देर रात नई सड़क स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट में रखे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के व्यापारी और रहवासी मौके पर जमा हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल बेसमेंट की खाली जगह में पड़ा हुआ था। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक दमकल ने आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने की वजह से क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। जिस स्थान पर आग लगी, वहां शहर का बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट संचालित होता है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निस्तारण की मांग स्थानीय रहवासियों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा लगातार इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट खुले में फेंका जाता है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Source link
उज्जैन इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बेसमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप:इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट जला, एक दमकल ने आधे घंटे पर पाया आग पर काबू















Leave a Reply