उज्जैन के डाबरीपीठा में गणेश इलेक्ट्रिकल्स गोदाम में भीषण आग:लाखों का सामान जला, काबू पाने में लगे 5 घंटे; जेसीबी से निकालना पड़ा जला हुआ सामान




उज्जैन के डाबरीपीठा इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डाबरीपीठा क्षेत्र स्थित गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम से बुधवार सुबह करीब 8 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान संचालक नितेश जैन और दमकल विभाग को सूचना दी। गोदाम में इलेक्ट्रिकल सामान और केबल रखी थी गोदाम में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल सामान और केबल रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम का शटर तोड़ा गया। वहीं जेसीबी मशीन की मदद से अंदर रखा सामान बाहर निकालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। पांच घंटे चली मशक्कत लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। दुकान संचालक नितेश जैन ने आशंका जताई है कि गोदाम के आसपास रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। संभव है कि किसी जलती हुई वस्तु के कारण आग लगी हो। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आग लगने का कारण तलाश रही पुलिस फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *