![]()
उज्जैन से करीब 48 किमी दूर महिदपुर रोड पर एक बोलेरो गाड़ी से 19 लाख रुपए कैश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उज्जैन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी में बड़ी मात्रा में कैश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लाख रुपए बरामद हुए। यह रकम कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की टीम उज्जैन से महिदपुर रोड के लिए रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। सूत्रों के मुताबिक जिस बोलेरो गाड़ी से कैश मिला है, वह नागदा की गोल्डन केमिकल कंपनी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
उज्जैन में एक कार से मिले 19 लाख रुपए:पुलिस ने वाहन रोककर ली थी तलाशी; इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम भी करेगी पूछताछ















Leave a Reply