![]()
उज्जैन में एक बार फिर दुर्लभ सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद किया गया। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली, जहां से सैंड बोआ सांप बरामद हुआ। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में मुकेश पिता भैरूलाल (45) निवासी कोकिलाखेड़ी, सलमान पिता अय्यूब खान निवासी मिल्कीपुरा, हफीज पिता गुलाब खान निवासी आगरनाका, अजहर पिता अबरार अली निवासी शिप्रा ढाबा इंदौर रोड तथा गुलरेज पिता बाबू खान निवासी निजातपुरा को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अनुसार सैंड बोआ प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग रहती है। इसका उपयोग कथित तौर पर तंत्र क्रियाओं और अवैध गतिविधियों में किए जाने की बात सामने आती रही है। आरोपियों के पास से एक जीवित सांप बरामद होने के बाद सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पहले भी कर चुके हैं वारदात प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी सांप को कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया गया।
Source link
उज्जैन में दुर्लभ सैंड बोआ सांप की तस्करी:बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, पांच को गिरफ्तार किया















Leave a Reply