![]()
उज्जैन में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शहर में पारा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले सोमवार को तापमान 43 डिग्री था। एक ही दिन में 1.4 डिग्री तापमान बढ़ने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए। दिनभर भीषण गर्मी और लू चलने के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। पांच दिन पहले 6 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, लेकिन महज एक हफ्ते में पारा करीब 5 डिग्री बढ़ गया। इससे पहले 25 अप्रैल को 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। सोमवार को पारा 43 डिग्री पर रहा, लेकिन एक दिन बाद ही यह 1.4 डिग्री बढ़कर 44.4 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी से बचने के लिए कई लोग सिर पर कपड़ा बांधकर निकले, तो कुछ लोग शीतल पेय का सेवन करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते गर्मी इसी तरह लोगों को परेशान कर सकती है।
Source link
उज्जैन में पारा @ 44.4 डिग्री पर:मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन, भीषण गर्मी से लोग परेशान होते रहे















Leave a Reply