उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी:शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी, पुलिस तलाश में जुटी




शाहजहांपुर में ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी एक कार संदिग्ध परिस्थितियों में दौड़ती हुई पाई गई। इस कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर उसे छिपाया गया था। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर कार सवार लोग विवाद कर भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कार का पता नहीं चल सका। यह घटना शनिवार देर शाम थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा चौराहा स्थित हुई। यहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार आकर रुकी। कार बाहर से पूरी तरह साफ थी और उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा था, साथ ही हूटर भी लगा था। हालांकि, कार के आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे नंबर छिपाए गए थे। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी देखकर लोगों ने कार में बैठे लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की। इस पर कार सवार लोग विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने उनसे फिर पूछताछ की तो वे कार लेकर मौके से भाग गए। रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा उस समय हथौड़ा चौकी पर ही मौजूद थे, जो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर थी। एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें संदिग्ध कार की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें कार के नंबरों पर मिट्टी लगी होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कार को पकड़ने के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *