![]()
उमरिया जिले के चंदिया तहसील क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रही एक बोरिंग मशीन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को तहसीलदार चंदिया-बिलासपुर कर्तव्य अग्रवाल ने ग्राम कौड़िया के गड़रियाटोला में अवैध रूप से बोरिंग कर रही मशीन को मौके पर जब्त किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कौड़िया में धनेश प्रजापति के घर के पास उसकी निजी जमीन पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था, जबकि शासन द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। मौके पर वाहन क्रमांक केए 01 एमपी 4568 वाली बोरिंग मशीन संचालित मिली। इसके अतिरिक्त, पास खड़े ट्रक (वाहन क्रमांक केए 01 एडी 3209) में कैसिंग पाइप और रॉड लदे हुए पाए गए। तहसीलदार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर थाना चंदिया में खड़ा करवाया। इस पूरे मामले का प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर उमरिया राखी सहाय को भेज दिया गया है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध रूप से बोरिंग करते पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
उमरिया में प्रतिबंध के बावजूद हो रही थी बोरिंग:तहसीलदार ने जब्त की मशीन, कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन















Leave a Reply