![]()
ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्वालियर के चंदनपुरा क्षेत्र का दौरा किया। वे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नाले की सफाई को लेकर उन्होंने अफसरों ने दो टूक कहा कि बारिश से पहले पूरी लाइन की सफाई सुपर सकर मशीन से होती दिखानी चाहिए अन्यथा एफआईआर करा दूंगा। ऊर्जा मंत्री सबसे पहले चंदनपुरा स्थित सिंधिया पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण तय समय सीमा में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जलभराव की स्थिति देख नाराजगी जताई मंत्री चंदनपुरा क्षेत्र के नाले तक पहुंचे। यहां भारी गंदगी और जलभराव की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वर्षा से पहले पूरी लाइन की सफाई सुपर सकर मशीन से होती दिखाई देनी चाहिए। दुकानदारों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं निरीक्षण के दौरान तोमर चंदनपुरा स्थित सब्जी मंडी भी पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। एक बुजुर्ग महिला सब्जी विक्रेता ने मंडी क्षेत्र में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं होने की समस्या बताई और वाटर कूलर लगाने की मांग की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। शाक्य के घर जमीन पर बैठकर प्याज और रोटी खाई दौरे के दौरान मंत्री का आमजन से जुड़ाव भी देखने को मिला। चंदनपुरा बस्ती में निरीक्षण करते हुए वे मेवाराम शाक्य के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ जमीन पर बैठकर प्याज और रोटी के साथ सादा भोजन किया। मंत्री के इस सहज व्यवहार की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री लगातार क्षेत्र में पहुंचकर समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।
Source link
ऊर्जा मंत्री ने किया ग्वालियर में चंदनपुरा का दौरा:नाले को देख अफसरों से बोले-बारिश से पहले सफाई हो जाए वरना एफआईआर करा दूंगा















Leave a Reply