![]()
युद्ध के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में मेरठ शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने अपने निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों को खड़ा कर बैटरी संचालित स्कूटी से शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। कमलदत्त शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर ऊर्जा बचत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशहित सर्वोपरि है और पेट्रोल, डीजल व सोने जैसी महत्वपूर्ण संसाधनों की बचत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक ई-वाहनों और वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आमजन रोजमर्रा के जीवन में ऊर्जा संरक्षण को अपनाएं तो इससे न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा भी आज ई-रिक्शा से सफर करते नजर आए। इससे पहले वह ई-बाइक का उपयोग कर चुके हैं। भाजपा नेताओं के इस कदम को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को अपनाते हुए मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने लखनऊ की यात्रा सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से की। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नौचंदी एक्सप्रेस एवं वंदेभारत ट्रेन के माध्यम से सफर करते हुए ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
Source link
ऊर्जा संकट के बीच ई-स्कूटी से पहुंचे कमलदत्त शर्मा:पीएम मोदी की अपील का दिखा असर ,विनीत शारदा भी ई-रिक्शा से निकले















Leave a Reply