![]()
हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते एक 17 साल की किशोरी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। किशोरी दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी और 3 मई को अपने चाचा की शादी में शामिल होने गांव आई थी। 11 मई की रात को शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, जिसमें किशोरी अपनी मां के साथ मौजूद थी। देर रात अतुल नामक युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गया। किशोरी के बयान के अनुसार, आरोपी अतुल काफी समय से उस पर बातचीत करने और शादी करने का दबाव बना रहा था। किशोरी लगातार उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने किशोरी को रात में अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने किशोरी को रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे डंडों, लात और घूंसों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसने किशोरी के संवेदनशील अंगों को अपने मुंह से काट डाला। इस हमले के कारण किशोरी लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। आरोपी उसे उसी अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। किशोरी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल किशोरी को दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी अतुल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
एकतरफा प्यार में किशोरी को बांधकर पीटा, दोनो स्तन काटे:हरदोई में मुंह में कपड़ा ठूसकर कई घंटे तक बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार














Leave a Reply