![]()
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर भस्मारती में शामिल हुए। इस दौरान वे शिव साधना में लीन दिखाई दिए। चांदी द्वार पर किया दर्शन और पूजन
आरती के बाद अभिनेता ने चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंडितों द्वारा विधि-विधान से देहरी पूजन कराया गया। मंदिर प्रशासन ने किया स्वागत
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अर्जुन रामपाल का ‘महाकाल’ लिखे दुपट्टे से स्वागत किया। अर्जुन रामपाल ने मंदिर व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बहुत बेहतरीन व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने सिंहस्थ की तैयारियों का भी जिक्र किया। अर्जुन रामपाल ने फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” में पाकिस्तानी मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। वह इससे पहले भी 15 मार्च 2025 को एक कार्यक्रम के सिलसिले में उज्जैन आ चुके हैं। तब उनका पूजन पुजारी यश पुजारी द्वारा कराया गया था। इस बार भी वे सफेद कुर्ते में नजर आए। इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शन
इसी दौरान गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी भस्म आरती में दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने उनका भी स्वागत किया। इशिता विश्वकर्मा ने अपने 24वें जन्मदिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इशिता ने कहा कि वे मध्यप्रदेश की बेटी हैं और जबलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी भगवान महाकाल में गहरी आस्था है। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भजन भी प्रस्तुत किया- “मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा, शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा।”
Source link
एक्टर अर्जुन रामपाल ने किए महाकाल के दर्शन:फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में रहे अभिनेता; गायिका इशिता विश्वकर्मा भी रहीं मौजूद













Leave a Reply