![]()
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोमवार शाम स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विवेकानंद घाट पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सेठानी घाट के पहले मिलने वाले नाले और नर्मदा प्रदूषण को लेकर सवाल पूछे गए। सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और ऐसे बदलाव एक साल या एक कार्यकाल में पूरी तरह संभव नहीं होते। उन्होंने कहा कि विकास और सुधार लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और सरकार प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। “नर्मदा का जल निर्मल रहे, इस पर सरकार की नजर” नर्मदालोक परियोजना और नालों के पानी को सीधे नर्मदा में जाने से रोकने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार, अधिकारी और समाजसेवी सभी इस दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि नर्मदा का जल स्वच्छ बना रहे और नदी का प्रवाह बाधित न हो। “अभियानों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे” जल गंगा संवर्धन अभियान पर मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने स्वच्छता अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि समय के साथ ऐसे अभियानों का असर दिखाई देता है और लोग इन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी पर भी दिया बयान सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि राजनीति और जनसेवा में आगे बढ़ने के लिए तय प्रक्रियाओं और मापदंडों से गुजरना पड़ता है। समय और परिस्थितियां तय करती हैं कि कौन किस उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है। घाट पर पांच मिनट सफाई की
घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत करीब 100 फीट के दायरे में पांच मिनट तक ही सफाई की गई। इसके बाद मंत्री और अधिकारी घाट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करते नजर आए। उनके साथ राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
"एक साल या कार्यकाल में नहीं बदलती व्यवस्था":नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले पर बोले एमपी के शिक्षामंत्री, कहा- जल निर्मल रहे, इस पर सरकार की नजर















Leave a Reply