![]()
एटा जिले में जैथरा और जसरथपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना जैथरा थाना क्षेत्र के धरौली रोड की है। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरमान पुत्र महबूब निवासी देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसका साथी शकील पुत्र गुलाब निवासी देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को भी पुलिस ने थोड़ी दूरी पर दबोच लिया। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 3500 रुपए नकद और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में अरमान ने बताया कि उसने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक महिला के कुंडल छीने थे। इस मामले में थाना जसरथपुर में मुकदमा दर्ज है। उसने यह भी स्वीकार किया कि जैथरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर बैग लूटने का प्रयास भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस अब तीसरे आरोपी रफीक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में थानाध्यक्ष जैथरा रितेश ठाकुर, थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह और स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।
Source link
एटा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे बरामद; महिलाओं से लूट-छीना-झपटी की घटनाओं में थे शामिल















Leave a Reply