![]()
एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी रफीक बंजारा घायल हो गया। हरि सिंहपुर-कुंवरपुर कुरावली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार आरोपी भागने लगा, लेकिन कच्चे रास्ते में बाइक फिसलने से गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली रफीक के पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… पुलिस का कहना है कि गिरने के बाद आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश रफीक बंजारा के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक बंजारा पुत्र आमिर खान निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्तमान में छबीलेपुर, थाना बेवर क्षेत्र में रह रहा था।
तमंचा, कारतूस और लूटे गए कुंडल बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, महिला से लूटे गए कान के कुंडल और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अरमान के साथ मिलकर जसरथपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। उसने क्षेत्र में हुई अन्य लूट की वारदातों में भी शामिल होने की बात कबूल की है। कई घटनाओं में शामिल रहा आरोपी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रफीक बंजारा लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है। इस मामले में थाना जसरथपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, स्वाट टीम के श्रवण कुमार निगम और सर्विलांस टीम के सुशील लाम्बा समेत पुलिस बल शामिल रहा।
Source link
एटा में बदमाश के पैर में लगी गोली:पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल बरामद












Leave a Reply