![]()
एमसीबी जिले में नारकोटिक और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। जनकपुर क्षेत्र में मेडिकल नशे के बढ़ते कारोबार की शिकायत मिलने के बाद संयुक्त जांच टीम ने मेडिकल स्टोर्स और संदिग्ध क्लीनिकों पर कार्रवाई की। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर एसडीएम भरतपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने भरतपुर विकासखंड के रामगढ़ और जनकपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। दस्तावेज और स्टॉक की हुई जांच जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स और प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील रामगढ़ स्थित मंजू मेडिकल स्टोर्स और उसके पास संचालित एक अवैध क्लीनिक में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत दोनों संस्थानों को तत्काल सील कर दिया। 5 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस इसके अलावा पांच अन्य मेडिकल स्टोर्स में भी गड़बड़ियां सामने आईं। प्रशासन ने इनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वाले मेडिकल स्टोर्स में प्रदीप मेडिकल स्टोर्स, आलिया मेडिकल स्टोर्स, केसरवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, सिंह मेडिकल स्टोर्स और न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं। प्रशासन की सख्त चेतावनी जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बिना अनुमति क्लीनिक चलाने, प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने या औषधि संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस अभियान में एसडीएम भरतपुर, तहसीलदार भरतपुर, तहसीलदार कुवारपुर, बीएमओ, ड्रग्स इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों और नशीली दवाओं की बिक्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।
Source link
एमसीबी में अवैध मेडिकल स्टोर, क्लीनिक सील:प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर हुई कार्यवाही, जांच के दौरान 5 दुकानदारों को नोटिस जारी














Leave a Reply