![]()
हरियाणा कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट ने एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में पार्टिसिपेट करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देना आवश्यक है। WFI की चयन नीति भेदभावपूर्ण है। हाईकोर्ट ने कहा कि WFI द्वारा ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) के 2 पर्यवेक्षक भी ट्रायल के दौरान उपस्थित रहेंगे। इससे एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने WFI को विनेश को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर फटकार लगाई थी। WFI ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। विनेश इसके खिलाफ हाईकोर्ट गई हैं। एक दिन पहले लगाई थी फटकार दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिन पहले (22 मई) ही भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को विनेश को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था कि मशहूर खिलाड़ियों को पहले ऐसी छूट दी जाती रही है, फिर अब विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा था कि विनेश के मामले में एक्सपर्ट पैनल बनाया जाए। मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। 57 किलो वेट कैटेगरी में होगा मुकाबला रेसलर विनेश फोगाट के ट्रायल मुकाबलों से पहले वेट कैटेगरी में बदलाव भी हुआ है। चोट के कारण रेसलर अंशु और सरिता ट्रायल से बाहर हो गई हैं। इसके बाद अब 57 किलो वेट कैटेगरी में विनेश का मुकाबला मनीषा भानवाला और नेहा शर्मा से होगा। मनीषा एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और नेहा अंडर- 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। गोंडा में ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट था, विनेश बोलीं- नोटिस जानबूझकर यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा था। विनेश गोंडा पहुंचीं और 3 मई को कहा- गोंडा में मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं। मेरे खेलने से दो दिन पहले जानबूझकर ये नोटिस दे दिया गया। विनेश के वकील ने कहा- विवाद जो भी हो, खेल को नुकसान न हो विनेश फोगाट ने 18 मई को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें WFI द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद एशियाई खेलों के लिए सिलेक्शन टूर्नामेंट में भागीदारी पर राहत देने से इनकार कर दिया गया था। विनेश के वकील ने उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 9 मई को गोंडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले विनेश को बताओ नोटिस दिया गया। ये दर्शाता है कि कोई उन्हें पद से हटाने के लिए बेबुनियाद कोशिश कर रहा है। वकील ने कहा कि विनेश जुलाई 2025 में मां बनीं। अभी मई है। वह इंटरनेशनल फेम रेसलर हैं। यह क्यों नहीं माना जा सकता कि आपने उनके लिए चयन मानदंड में बदलाव किया होगा? विवाद या मतभेद चाहे जो भी हो, खेल जगत को क्यों नुकसान होना चाहिए? देश में मातृत्व का जश्न मनाया जाता है, क्या इसकी कीमत किसी व्यक्ति को भुगतनी चाहिए? सर्कुलर में हुए बदलाव से सब कुछ स्पष्ट हो जाता है। इस तरह का व्यवहार न करें। यह खेलों के हित में नहीं है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगी विनेश फोगाट:दिल्ली हाईकोर्ट की मंजूरी, कुश्ती की वीडियोग्राफी होगी; SAI के 2 ऑब्जर्वर नजर रखेंगे












Leave a Reply