![]()
शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की साज-सज्जा, टर्न आउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया। बैरक, मैस और पीआरवी वाहनों का जायजा इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई, अनुशासन और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की समीक्षा की गई। एसपी ने पीआरवी वाहनों और उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश भी दिए। अभिलेखों और प्रशिक्षण की समीक्षा एसपी ने आर्दली रूम का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स टीम की दौड़ लगवाकर उनकी शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता का परीक्षण किया। प्रशिक्षणरत जवानों की परेड का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया, जिसमें वर्दी, अनुशासन, ड्रिल और प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की गई। “जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी” एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Source link
एसपी ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:पुलिस बल के साथ लगाई दौड़, शाहजहांपुर में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश















Leave a Reply